Friday, January 14, 2011

बाल मेला


दोस्तों
हमारी बाल पंचायत जो की भोपाल शहर की ३० बस्तियों में पिछले पांच सालो से बाल अधिकारों के साथ साथ बस्ती से जुड़े अन्य मुद्दों पर सक्रियता के साथ काम कर रही है। बाल पंचायत काम करती रही और साथ ही साथ पंचायत के सदस्यों के अनुभव भी बनते चले गए और इस तरह कारवां बढता चला जा रहा हैं ये कारवां और बढे इसलिए बाल पंचायत ने इस साल से बाल मेला करने का सोचा हैं और इसमें मजेदार बात ये है की सीखने वाले भी हम और सिखाने वाले भी हम ही होंगे। अरे आप कहीं चक्कर में तो नहीं पढ़ रहे हो न सीखने वाले भी हम और सिखाने वाले भी हम पढ़ कर। अरे सीधी सी बात है इस बाल मेले में बच्चे ही बच्चो को सिखा रहे होंगे रंगों से खेल और बहुत अलग अलग तरह की छपाई , गीत कहानी। कविता और भी मजेदार गतिविधियाँ यानी खूब खूब और खूब सारी मस्ती मजा तो आप भी आइये हमारे बाल मेले में ।
आपका इंतज़ार हैं
आपके मनोहर, मोहन
संकुल एक से